Thursday, May 14, 2026
HomeBiharबेलागंज बाईपास पर हाईवा-टेंपो टक्कर में किशोरी की मौत, एनएच जाम

बेलागंज बाईपास पर हाईवा-टेंपो टक्कर में किशोरी की मौत, एनएच जाम

बेलागंज। गया–पटना नेशनल हाईवे पर बेलागंज बाईपास के समीप बुधवार को हाईवा और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर मुआवजे और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार सरबहदा गांव निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ एरकी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेलागंज बाईपास पर तेज रफ्तार हाईवा ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिबू कुमारी (16) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल कुमार, सुनीता देवी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, कृति रानी, मुन्नी देवी सहित कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद करीब ढाई घंटे तक एनएच जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि लोगों को समझाने में जुटे रहे। अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि काफी देर के बाद लोगों। को समझा कर जाम हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!