Sunday, August 16, 2026
HomeBihar45 भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा, चेहरे पर खिली खुशी

45 भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा, चेहरे पर खिली खुशी

बेलागंज। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोरमा देवी की उपस्थिति में अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी ने प्रखंड क्षेत्र के 45 भूमिहीन लोगों के बीच जमीन का पर्चा वितरित किया। पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। लंबे समय से भूमि मिलने की उम्मीद लगाए लोगों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी आधार देना है। भूमि का पर्चा मिलने से गरीब परिवारों को अपने आवास के निर्माण सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। वहीं अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी ने लाभुकों को पर्चा वितरण से संबंधित योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों को भूमि से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया और उसके उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पात्र भूमिहीन लोगों को चिह्नित कर नियमानुसार लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पर्चा लेने पहुंचे लाभुकों ने कहा कि जमीन का पर्चा मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। कई लाभुकों ने बताया कि वर्षों से वे भूमि के अभाव में परेशान थे। अब उन्हें अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय सहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मि एवं बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!