Tuesday, August 18, 2026
HomeBiharआंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ का बेलागंज कमिटी गठित, हेमंती बनी अध्यक्ष

आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ का बेलागंज कमिटी गठित, हेमंती बनी अध्यक्ष

बेलागंज।बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले सोमवार को बेलागंज के एक निजी भवन ने बैठक आहूत की गई। आहूत बैठक में संघ के प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से हेमंती देवी को अध्यक्ष, सरिता कुमारी को उपाध्यक्ष, मेराज बानो को सचिव, रेखा कुमारी को कोषाध्यक्ष एवं पम्मी कुमारी को मीडिया प्रभारी पद के लिए चयनित किया गया।
वहीं कंचन कुमारी, राजकिशोर कुमार, पप्पू कुमार, प्रियंका कुमारी, नीलम कुमारी, रामानंद चौधरी, गणिता कुमारी, ललिता कुमारी को संगठन के विभिन्न पदों की जिम्मेवारी दी गई।
चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत मौके पर रही सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका एवं सदस्यों ने चयनित सदस्यों को फूलों का माला पहनाकर सम्मानित किया।
मौके पर आशा कुमारी, प्रतीभा देवी, सुलेखा देवी, पुनम कुमारी, माया कुमारी सहित बड़ी संख्या में सेविका सहायिका उपस्थित रही। चयनित सदस्यों ने संगठन के मजबूती और समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव संघर्ष का संकल्प लिया।

Most Popular

error: Content is protected !!