वज़ीरगंज। प्रखंड के अमैठी पंचायत अंतर्गत महुएत गांव निवासी 45 वर्षीय विजय चौधरी की शुक्रवार देर रात सर्पदंश से मौत हो गई।पंचायत मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि विजय चौधरी खेतिहर मजदूर थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे खेत में काम के दौरान करैत सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उन्होंने सांप को मारकर घर ले आए।
सर्पदंश के करीब 5 घंटे बाद रात 10 बजे तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां एंटी स्नेक वेनम सहित अन्य दवाएं दी गईं और एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने कहा कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण देरी हुई, जिससे जान चली गई।
