Wednesday, May 13, 2026
HomeBiharविशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया में नामांकन हेतु काउंसलिंग शुरू: इलेक्ट्रिशियन बैच 2026-28...

विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया में नामांकन हेतु काउंसलिंग शुरू: इलेक्ट्रिशियन बैच 2026-28 के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में दी जा रही है ट्रेड की जानकारी

बोधगया। गया-डोभी रोड खरांटी स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2026-2028 के इलेक्ट्रिशियन बैच के लिए ‘ओपन एडमिशन डेस्क’ के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है ! संस्थान के प्रिंसिपल नागेंद्र कुमार सिंह की प्रत्यक्ष देखरेख में संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नामांकन के इच्छुक छात्रों को ट्रेड की बारीकियों और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाओं से अवगत कराना है, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रशासनिक कठिनाई का सामना न करना पड़े ! प्रबंधन ने छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षक पंकज कुमार और केयर टेकर राजन कुमार सिन्हा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है ! ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है !  नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज परिसर में उपस्थित होकर विशेषज्ञ टीम से करियर संबंधी परामर्श प्राप्त कर अपनी राह प्रशस्त कर सकते हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!