गया।गया के मानपुर (जनकपुर) निवासी समाजसेवी सह पूर्व भाजपा युवा नेता आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी ने राज्य के वरिष्ठ नेता और कुर्था के पूर्व विधायक बागी कुमार वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ! आकाश प्रियदर्शी ने कहा कि बागी जी का निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है ! वे महान समाजवादी नेता उपेंद्र नाथ वर्मा के सुपुत्र थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों की आवाज उठाने और जन-हित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया ! उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है !
