Tuesday, May 19, 2026
HomeBiharसहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 156 आवेदन पहुंचे अधिकारियों के...

सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 156 आवेदन पहुंचे अधिकारियों के पास

बेलागंज।बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भारी संख्या में आवेदन पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 156 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 76 आवेदन राजस्व विभाग से जुड़े रहे। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए सहयोग शिविर का उद्देश्य गांव स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। विधायक ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!