Tuesday, June 2, 2026
HomeBiharबेलागंज में लगा दूसरा सहयोग शिविर, प्रशासनिक अधिकारियों ने सुने 182 समस्याएं

बेलागंज में लगा दूसरा सहयोग शिविर, प्रशासनिक अधिकारियों ने सुने 182 समस्याएं

बेलागंज। मंगलवार को खनेटा पंचायत के उच्च विद्यालय पथरा में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 182 आवेदन और शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. रॉबर्ट एल. चोंग्थू, मगध प्रमंडल की आयुक्त सफीना ए.एन. तथा मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही हो, ताकि उन्हें बार-बार प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर में राजस्व विभाग से जुड़े सर्वाधिक 47 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा आवास योजना, पेंशन, राशन, स्वच्छता, पेयजल, कृषि और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों पर भी सुनवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। कार्यक्रम में एडीएम परितोष कुमार, डीएसपी रविप्रकाश सिंह, बीडीओ डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गजानन मेहता, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी निरंजन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनन्या कुमारी,प्रखंड प्रमुख कांति देवी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!