Monday, June 1, 2026
HomeBiharसुनील कुमार द्विवेदी ने किया पदभार ग्रहण

सुनील कुमार द्विवेदी ने किया पदभार ग्रहण

बेलागंज थाना के नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने सोमवार को थाना में योगदान देकर कार्यभार ग्रहण किया । थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से गुफ्तगू कर कहा कि सामाजिक सदभाव कायम व अपराध पर नियंत्रण रखना पहली प्रथमिकता होगी। अधिकारी ,जनप्रतिनिधि व शांति समिति सदस्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय स्थापित कर इलाके में अमन बहाल रखने का निरंतर प्रयास रहेगा। पुलिस पब्लिक संवाद प्राप्त कर गोपनीय सूचना संग्रह कर असमाजिक तत्वों पर कारवाई होगी।अवैध शराब के धंधेबाज को चिन्हित कर अंकुश लगाने में स्थानीय चौकीदार से सहयोग लिया जाएगा। मौके पर अपर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, एस आई राजन कुमार, पीटीसी कमलेश कुमार, पीटीसी अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!