गया ।महानसमाजसेवी,धर्मपरायणएवंलोककल्याणकारी शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर गया स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित नेताओ के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान विभूति थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसताकोसर्वोच्चप्राथमिकता दी। उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों एवं तीर्थस्थलों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया। काशी विश्वनाथ मंदिर, विष्णुपद मंदिर, केदारनाथ सहित अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं धार्मिक चेतना के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन को जनता की सेवा और राष्ट्र के सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। उनकी दूरदर्शिता, न्यायप्रियता और जनसेवा की भावना के कारण उन्हें भारतीय इतिहास की सर्वश्रेष्ठशासिकाओं में गिना जाता है।उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम राजमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए आगे आएं। उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगीकार्यक्रममेंउपस्थितबीजेपीके प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुरनेभीराजमाताअहिल्याबाई होलकर के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आज नमन करने वालों मेंभाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक पांडे गोपाल प्रसाद यादव हीरा यादव अभिषेक कुमार राणा रणजीत सिंह कमल बारिक प्रेमनाथ टैया सुनील रविदास दीपक कुमार ऋषिकेश गुड़ा सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए
