Saturday, May 30, 2026
HomeBiharहिंदी प्रेस दिवस पर पत्रकारों का हुआ सम्मान। डॉ0 मनीष मिश्रा

हिंदी प्रेस दिवस पर पत्रकारों का हुआ सम्मान। डॉ0 मनीष मिश्रा


गयाजी।हिंदी प्रेस दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार साथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर  डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं। समाज को जागरूक बनाने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा सरकार और जनता के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे लोकतंत्र के पहरेदारों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त होने पर गर्व की अनुभूति होती है। पत्रकारों की निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाती है।डॉ. मिश्रा ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और उसके योगदान का उल्लेख करते हुए सभी पत्रकारों को हिंदी प्रेस दिवसकीशुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और पत्रकारों के अथक प्रयासों से ही आम लोगों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचती हैंसम्मानप्राप्तकरनेवालेपत्रकारों ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें समय-समय पर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलती है।आज सम्मानित होने वाले में सुजीत कुमार हिंदुस्तान,नीरज कुमार प्रभात खबर,दीपक कुमार दैनिक भास्कर,सुभाष कुमार दैनिक जागरण।

Most Popular

error: Content is protected !!