Friday, June 5, 2026
HomeBiharभाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, डॉ....

भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दी बधाई

गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बिहार-झारखंड भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री एवं वर्तमान राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर अंगवस्त्र, विष्णु चरण चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी एक कुशल संगठनकर्ता, समर्पित कार्यकर्ता एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने लंबे समय तक बिहार एवं झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व, अनुभव एवं कार्यशैली सेहजारोंकार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली है तथा संगठन को नई दिशा प्राप्त हुई है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके अनुभव, निष्ठा एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह न केवल उनके प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है, बल्कि देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री त्रिपाठी जी अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी का दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण, कार्यकुशलता एवं राष्ट्रसेवा की भावना भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होगाडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने ईश्वर से श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। बधाई और शुभकामनाएं और देने वाला में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर बबलू गुप्ता

Most Popular

error: Content is protected !!