Friday, June 5, 2026
HomeBiharपुलिस पब्लिक संवाद गोष्ठी बॉली मैदान में 4 बजे कल

पुलिस पब्लिक संवाद गोष्ठी बॉली मैदान में 4 बजे कल

बेलागंज। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार, 6 जून 2026 को चाकंद थाना क्षेत्र के बाउली मैदान में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के पहले शनिवार को आयोजित किया जाना है।
चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकाश वैभव की पहल पर राज्य के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में चाकंद थाना क्षेत्र में भी इस गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संवाद गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना तथा क्षेत्र की सामूहिक समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गोष्ठी के दौरान किसी व्यक्तिगत मामले या विवाद का निपटारा नहीं किया जाएगा, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक, सुरक्षा एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं पर लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। थाना प्रभारी ने लोगों से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी बात रखने का आग्रह किया है।

Most Popular

error: Content is protected !!