Saturday, June 6, 2026
HomeBiharआजाद बिगहा में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच गमछा, ओआरएस एवं चप्पल का...

आजाद बिगहा में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच गमछा, ओआरएस एवं चप्पल का वितरण

गया। भीषण गर्मी एवं लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक संस्था काउंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट (COMWE), गांधीजी नगर, कुजापी, गया द्वारा परैया प्रखंड के आजाद बिगहा गांव में सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गमछा, ओआरएस एवं चप्पल का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रवीण रंजन गांधी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. गांधी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस,  चप्पल, एवं गमछा का वितरण अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

संस्था के अध्यक्ष नवीन रंजन ने कहा कि मानवीय सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा संस्था लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। वहीं संस्था की सचिव तमकनत मुख्तार ने उपस्थित लोगों को गर्मी से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सदस्य दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय  से रिसर्चेर   रवि कुमार, राहुल कुमार,अभिजित कुमार, प्रीतम कुमार ,कृष्णा कुमार , अभिनाश कुमार केशरी, कृष्णा मांझी, शांति देवी, स्नेहा प्रकाश, बॉबी देवी ,प्रवीण कुमार एवम्  मृदुला कुमारी ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों की सहायता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में डॉ० एम० एस० अली, डॉ० प्रदीप कुमार, अजय कुमार ठाकुर, डॉ० मनोज कुमार, डॉ० मंगल कुमार, डॉ० राजीव रंजन पांडे , प्रशांत कुमार , मनोरंजन अग्रवाल आदि ने आर्थिक सहयोग किया। 

Most Popular

error: Content is protected !!