शांति समिति की बैठक, मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट
बेलागंज। मुहर्रम पर्व को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को चाकंद थाना परिसर में शांति समितिकी बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थानध्यक्ष शिवम कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सरकार को ओर से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी लोगों से उनका पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलुश पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही निकाला जाएगा। साथ ही पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आगे कहा कि यदि किसी भी स्थान पर कोई असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने या जुलुश में बाधा उत्पन्न करने के प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। ऐसे तत्वों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त करवाई की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। बैठक में एस आई श्वेता तिवारी, एस आई मणिकांत पासवान, ए एस आई खुर्शीद आलम पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे
