गया।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित कार्यों के लिए डॉ. प्रवीण रंजन गांधी को प्रतिष्ठित “Educational Excellence and Leadership Award–2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान Private Schools and Children Welfare Association द्वारा आयोजित 15वीं राष्ट्रीय परिषद बैठक (15th National Council Meet–2026) के अवसर पर 19 जून 2026 से 21 जून 2026 तक हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। यह सम्मान पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अध्यक्ष (Chairperson) श्री गुरूचरण सिंह के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. गांधी वर्तमान में मगध हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधीजी नगर, कुजापी (गया) के प्रधानाचार्य हैं तथा Private Schools and Children Welfare Association, Gayaji के कार्यकारी अध्यक्ष (Working President) के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, छात्र कल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।
सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, विद्यालय संचालकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालयी शिक्षा के विकास, नई शिक्षा नीति, बाल कल्याण तथा निजी विद्यालयों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. प्रवीण रंजन गांधी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का सम्मान है, जिनके सतत सहयोग और विश्वास से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो पाया है।
