Tuesday, June 23, 2026
HomeBiharमुहर्रम जुलूस में डीजे बैन, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

मुहर्रम जुलूस में डीजे बैन, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

कैंप डीएसपी सुनील पांडेय ने दी चेतावनी

संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात होगा

वज़ीरगंज। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।
कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि मुहर्रम जुलूस में डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर साइबर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। दोषियों पर त्वरित कार्रवाई होगी।
उन्होंने बताया कि ताजिया मार्गों को सुरक्षित बनाया जाएगा। विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। जुलूस मार्गों व संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात होगा। बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बीडीओ प्रभाकर सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!