बेलागंज। बेलागंज थाना और चाकंद थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व इस वर्ष भी पारंपरिक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलुश में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से भाग लिया। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे विधि व्यस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह की निगरानी में संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे सभी का काफी बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था का जाँच भी किए और पुलिस पदाधिकारी सभी उपस्थित दिखे। मुस्लिम बाहुल्य गांवों से विभिन्न कर्बलाओ पर पहलाम किया गया है इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर रामवचन राम, अंचलाधिकारी बेलागंज गजानंद मेहता, बेलागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, चाकंद थाना अध्यक्ष शिवम कुमार सिंह अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधि व्यस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने पूरे क्षेत्र में लगातार गश्ति कर स्थिति का जायजा लेते रहे सफल आयोजन को लेकर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी की सराहना करते शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी
मुहर्रम ने एक बार फिर कर्बला की शहादत को याद दिलाते हुए इंसानियत, बलिदान और सत्य का संदेश दिया
