कुसुम्हार आहार के पास पुलिस ने की कार्रवाई
-100 सीएफटी बालू बरामद
वज़ीरगंज। थाना पुलिस ने रविवार को अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कुसुम्हार आहार के समीप ददौर मोड़ की ओर से आ रहे 100 सीएफटी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। घेराबंदी देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। पुलिस ने वाहन थाना परिसर में रखा है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। फरार चालक और मालिक की पहचान कर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। अवैध कारोबार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
