बेलागंज। मोहर्रम, ईद, बकरीद, रामनवमी और होली जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार को नगर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य काशिफ अंसारी ने अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर काशिफ अंसारी ने कहा कि थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने सभी समुदायों के लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया है। उनकी सतर्कता और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण सभी पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुए। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।
