Monday, July 6, 2026
HomeBiharकिसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने, नदी का कटाव रोकने और बिथो...

किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने, नदी का कटाव रोकने और बिथो बियर बांध के निर्माण की मांग को लेकर नदी में धरना पर बैठे किसान

बेलागंज।फल्गु नदी बचाओ किसानों के खेतों में पानी पहुंचाओ अभियान के तहत किसानो भींदासपुर गांव के समीप फल्गु नदी में बीचोंबीच धरना दिया। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित किसानों ने फल्गु नदी मे आने वाले पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने, अत्याधिक पानी से नदी के किनारे के भारी कटाव को तत्काल रोक लगाने नदी के मिटते अस्तित्व को बचाने की मांग की। किसान विजय शर्मा ने कहा कि किसानों की बहुप्रतीक्षित बीथो बीयर बांध का निर्माण के लिए बिहार सरकार को आश्वासन से उपर उठकर अस्तित्व में लाने की आवश्यकता है। इसके गया और जहानाबाद लोकसभा में सांसद के अलावा अतरी बेलागंज मखदुमपुर विधानसभा के विधायक को गम्भीरता से पहल करना चाहिए। केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। किसान बंटू शर्मा ने कहा किसानों को सिंचाई परंपरागत योजनाओं के मृतप्राय होने से खेती के अलावा जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। फल्गु नदी से निकली सभी पईनौ का जीर्णोद्धार अबतक नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण है। किसानो इसके लिए खुद संघर्ष करना होगा। वही फल्गु नदी के पानी से हो रहे कटाव से खेतों और गांव पर भी खतरा मडरा रहा है। जिला प्रशासन तो तत्काल कटाव को रोकने का स्थाई समाधान करना चाहिए। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के संयोजक रविशंकर कुमार ने कहा कि केंद्र से लेकर बिहार सरकार को बनाने में इस इलाके के किसानों की बड़ी भूमिका रहा है।गयाजी और जहानाबाद जिले के किसानो के लिए फल्गु नदी का पानी वरदान से कम नहीं है । फल्गु नदी में बीथो  बियर बाँध निर्माण के लिए बिहार सरकार आगामी मॉनसून सत्र में घोषणा करे और उसे कैबिनेट से मंजूरी प्रदान कर काम शुरू इसके लिए इससे लाभान्वित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक को गम्भीरता से पहल करना होगा। अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी को ई मेल से ज्ञापन भी भेजा गया है। जल्द ही किसान महापंचायत का आयोजित कर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान बबलू शर्मा कुनाल किशोर धनंजय शर्मा मोहन वर्मा सजीत कुमार शिव पूजन कुमार  राकेश शर्मा कमलेश शर्मा राजीव कुमार मनोज दास मधेश्वर सिंह सहित कई किसान शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!