Monday, July 6, 2026
HomeBiharपूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार दूसरी बार बने हम पार्टी के प्रदेश...

पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार दूसरी बार बने हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

पटना। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार को दूसरी बार बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर हम (सेक्युलर) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ेगा। नेताओं ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) नई ऊंचाइयों को छू रही है और आगामी दिनों में संगठन विस्तार के साथ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. अनिल कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Most Popular

error: Content is protected !!