Thursday, July 16, 2026
HomeBiharबिथोशरीफ में 92 लीटर महुआ शराब बरामद, बाइक जब्त; तस्कर फरार

बिथोशरीफ में 92 लीटर महुआ शराब बरामद, बाइक जब्त; तस्कर फरार

बेलागंज ।चाकंद थाना क्षेत्र के बिथोशरीफ गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से करीब 92 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर चाकंद थाना लाया है।प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिथोशरीफ इलाके में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी करीब 92 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।उन्होंने बताया कि बरामद शराब और मोटरसाइकिल के संबंध में बिहार राज्य मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जब्त मोटरसाइकिल के पंजीकरण के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!