Tuesday, July 21, 2026
HomeBiharहत्या के प्रयास मामले में चाकंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी...

हत्या के प्रयास मामले में चाकंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

बेलागंज।चाकंद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव स्थित ढीबरा टोला निवासी श्रवण मांझी (पिता- लेखा मांझी), सोनू कुमार उर्फ सोनू मांझी (पिता- शामली मांझी) तथा सन्नी कुमार उर्फ सन्नी मांझी (पिता- रामकेश्वर मांझी) के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष स्वेता तिवारी ने बताया कि हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में तीनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। इनके विरुद्ध न्यायालय से कार्रवाई भी लंबित थी। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाकर बीती रात छापेमारी की गई, जिसमें तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!