Monday, July 20, 2026
HomeBiharट्रैक्टर और मोटरसाइकल में जबरदस्त टक्कर दो गंभीर रूप से घायल

ट्रैक्टर और मोटरसाइकल में जबरदस्त टक्कर दो गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने वाहन जप्त कर लाया थाना।


बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास उल्टे साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर जिसमें दो मोटरसाइकिल सवार जगह पर ही गिर पड़े और दोनों बेहोश हो गए घटना के बाद बाजार के लोगों ने आनंद-खनन में 112 एवं बेलागंज थाने को सूचना दी 112 के टीम ने दोनों घायलों को सीएससी केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सा अस्पताल भेज दिया, डॉक्टर के अनुसार एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है घायल व्यक्ति की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखबिगाह गांव निवासी अरविंद मिस्त्री के पुत्र करण कुमार एवं अर्जुन कुमार के रूप में की गई, वही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। बेलागंज थाने के पुलिस ने ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले आई है, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!