बेलागंज। बिहार की सरकार राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लगातार प्रयास कर रही है । राज्य की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के शिक्षित समाज का होना जरूरी है। पिछले 20 वर्षो में शिक्षा के क्षेत्र में एनडीए गठबंधन की सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किए वह सराहनीय है। पूरे आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था के साथ बिहार के हर पंचायतों मे इन्टर प्रखंडों में मॉडल स्कुल के अलावा दो सौ से अधिक ब्लॉक में डिग्री कॉलेज की स्थापना के बाद हर प्रखंड में एक सरस्वती विद्या निकेतन की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने बेलागंज प्रखंड के अग्रवाल उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय और नगर प्रखंड के चाकन्द के उच्च विद्यालय चाकन्द के परिसर में मॉडल स्कुल के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कुल के माध्यम सरकार ने सुव्यवस्थित और आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध करा रही है जिसके ग्रामीण इलाकों के किसान मजदूर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अलावा कैरियर काउंसिलिंग की भी व्यवस्था की गयी है। सरकार ने जो व्यवस्था दिया उसका समुचित विद्यार्थियों को मिले इसके लिए विद्यालय के शिक्षको को जिम्मेदारी लेनी होगी। इस दौरान प्रखंड प्रमुख कांति देवी प्राचार्य इरफ़ान रियासत बीस सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्यक्ष दिलीप कुमार रालोम प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार, नगर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष काशिफ अंसारी, बारा पंचायत मुखिया सुभाष कुमार उर्फ बाबू मुखिया सहित बड़ी शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित थे।
