गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी, माननीय राज्यसभा सांसद श्री विनोद तावड़े के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री विनोद तावड़े एक कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी रणनीतिकार और समर्पित जननेता हैं। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक क्षमता के कारण भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री तावड़े सदैव कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हैं तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहते हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री विनोद तावड़े के कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन में बिहार सहित देश के अनेक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक सफलताएं अर्जित की हैं। उनकी कार्यशैली अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा का प्रतीक है। वे प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, जिससे संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके दीर्घ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने श्री विनोद तावड़े को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
