वजीरगंज।वजीरगंज नगर पंचायत के दखिनगांव में सोमवार को खेत जोताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें रहीस कुमार और संजय कुमार घायल हो गए। घायल पीड़ितों ने बीरू सिंह और अन्य पर हमला का आरोप लगाया है।रहीस के पिता कृष्णा यादव ने वजीरगंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज से प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
