Wednesday, July 22, 2026
HomeBiharसरकारी विद्यालयों में अब  शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य

सरकारी विद्यालयों में अब  शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य

वजीरगंज। अब सरकारी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड अनिवार्य किया जाएगा। विभाग का मानना है कि एकरूप और शालीन पहनावे से स्कूल का अनुशासन बेहतर होगा और छात्रों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।नए नियम के तहत पुरुष शिक्षकों को प्लेन या हल्की धारी वाली कॉटन शर्ट – सफेद, हल्का नीला, बेज रंग के साथ काली, नेवी ब्लू या ग्रे रंग की फॉर्मल पैंट पहननी होगी। मीटिंग और विशेष अवसरों पर मैचिंग कोट-पैंट या ब्लेज़र अनिवार्य होगा। जूतों में लेदर के फॉर्मल जूते और साथ में बेल्ट व घड़ी पहनने का निर्देश है।वहीं महिला शिक्षिकाओं के लिए फिटेड फॉर्मल शर्ट-पैंट, घुटने तक की पेंसिल स्कर्ट या फॉर्मल ब्लेज़र ड्रेस तय की गई है। इसके अलावा शालीन डिज़ाइन वाली सूती/सिल्क साड़ी और फॉर्मल कुर्तियां भी ड्रेस कोड में शामिल हैं। जूतों में क्लोज-टो हील्स, फ्लैट्स या फॉर्मल लोफर्स पहनने को कहा गया है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फॉर्मल ड्रेस से शिक्षकों की पहचान प्रोफेशनल बनेगी और छात्रों में भी अनुशासन की भावना विकसित होगी। जल्द ही सभी विद्यालयों में इस आदेश को लागू किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!