Wednesday, July 22, 2026
HomeBiharबेलागंज के नन्हकू बिगहा गाँव में चोरों ने, तीन घरों से लाखों...

बेलागंज के नन्हकू बिगहा गाँव में चोरों ने, तीन घरों से लाखों की  हुई चोरी

बेलागंज।बेलागंज में एक बार फिर अज्ञात चोरों आने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए एक हीं रात में तीन घरों में चोरी की बड़ी घटना का अंजाम दिया है। घटना थाना क्षेत्र के पनारी नन्हकू बिगहा का है। जहां अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन बंद पड़े घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात, बहुमूल्य बर्तन एवं कपड़ों पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बेलागंज थाना में दिए आवेदन में पीड़ित कुमार शशि, रौशन कुमार और श्यामनंदन सिंह ने उल्लेख किया है कि। वो गांव से बाहर रहते हैं। घर के देखरेख की जिम्मेवारी गांव के हीं आसपास के लोगों को दे दी है। घर की चाबी उन्हीं लोगों के पास रहती है। विगत बीस जुलाई को ग्रामीणों से सूचना मिली कि आपके घर में ताला तोड़कर चोरी हो गई है। जब घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारी सामग्री बिखरी पड़ी थी। कुमार शशि ने आवेदन में बताया है कि चोरों ने सोने का कंगन, सोने का चैन, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी, हसुली, चांदी का कंगन सहित लाखों रुपए के जेवरात और कांसा पीतल का बरतन गायब थे। वहीं रौशन कुमार और श्यामनंदन सिंह के घर से सोना चांदी के आभूषण और बरतन सहित लाखों रुपए का कीमती सामान चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!