Thursday, July 23, 2026
HomeBiharबेलागंज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार निखिल कुमार ने संभाला

बेलागंज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार निखिल कुमार ने संभाला

बेलागंज।लंबे समय से रिक्त पड़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर गुरुवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निखिल कुमार ने अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने से शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड शिक्षा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर लेखा सहायक प्रतीक कुमार, डाटा ऑपरेटर विशाल तथा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती ने बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अब अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद विद्यालयों के निरीक्षण, शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे, शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की संभावना है। इस अवसर पर निखिल कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी कार्यों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय तथा विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

Most Popular

error: Content is protected !!