Thursday, July 23, 2026
HomeBiharपीटीसी से अभय कुमार एएसआई पद पर प्रोन्नत, चाकंद थाना में सम्मान...

पीटीसी से अभय कुमार एएसआई पद पर प्रोन्नत, चाकंद थाना में सम्मान समारोह आयोजित

बेलागंज। चाकंद थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी (पीटीसी) अभय कुमार के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पद पर प्रोन्नत होने पर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने उन्हें एएसआई का बैज पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी विस्तार है। उन्होंने अभय कुमार को ईमानदारी, समर्पण, समाज सेवा और टीमवर्क को अपने कर्तव्यों का मूल मंत्र बनाकर कार्य करने की प्रेरणा दी। समारोह में एसआई श्वेता तिवारी, एसआई मणिकांत पासवान, एएसआई दिग्विजय कुमार, एएसआई धर्मेंद्र सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Most Popular

error: Content is protected !!