बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव पिछले करीब दस वर्षों से लापता हैं। लंबे समय बीत जाने के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन आज भी उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं और लगातार लोगों से उन्हें खोजने में सहयोग की अपील कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव वर्ष 2015 में अचानक घर से कहीं चले गए थे, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले को लेकर बेलागंज थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में बेलागंज थाना कांड संख्या 241/15 दर्ज है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। यदि किसी व्यक्ति को महेंद्र यादव के संबंध में कोई जानकारी हो या वे कहीं दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल परिजनों अथवा बेलागंज थाना को दें। सूचना देने वाले या उन्हें सकुशल घर तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को उचित इनाम भी दिया जाएगा। परिजनों ने आम लोगों से मानवीय आधार पर सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी के पास महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 9031826297 या 7033952224 पर संपर्क करें। एक छोटी-सी सूचना भी परिवार को अपने बिछड़े सदस्य से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।
