Friday, July 24, 2026
HomeBiharविधायक मनोरमा देवी ने विधानसभा में उठाई बेलागंज को नगर पंचायत बनाने...

विधायक मनोरमा देवी ने विधानसभा में उठाई बेलागंज को नगर पंचायत बनाने की मांग

बेलागंज। बेलागंज विधानसभा की विधायक श्रीमती मनोरमा देवी ने आज विधानसभा में बेलागंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने तथा क्षेत्र में बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य के कई बाजारों एवं पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है, जबकि लगभग 25 हजार की आबादी वाले बेलागंज को अब तक इससे वंचित रखा गया है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता और अन्य शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विधायक मनोरमा देवी ने सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया और कहा कि बेलागंज के विकास के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!