कोंच। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय बिजहरा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर प्रधानाध्यापक कपिल रविदास ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर से लगभग 100 मीटर बिजली तार काटकर चोरी कर लिया, जिससे विद्यालय की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।
उन्होंने कहा कि करीब पांच दिन पहले भी विद्यालय से एक छोटा पंखा चोरी हुआ था। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण विद्यालय प्रशासन परेशान है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि विद्यालय पूरे गांव की संपत्ति है और इसकी सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।
