Tuesday, July 28, 2026
HomeBiharससुराल से लौट रहे दंपती की बाइक हादसे का शिकार, पति की...

ससुराल से लौट रहे दंपती की बाइक हादसे का शिकार, पति की मौत, चार घायल

गुरारू (गया)। थाना क्षेत्र के बरोरह मिठकी पोखर के समीप सोमवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत अंतर्गत बुधौल गांव निवासी 26 वर्षीय मो. जफर, पिता मो. मेराज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मो. जफर अपनी पत्नी निखत परवीन (24 वर्ष) के साथ ससुराल रौना से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर विकास मांझी, सिकास मांझी और कल्लू मांझी सवार थे, जो छोटकी लोहरा गांव निवासी बताए जाते हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए निखत परवीन, विकास मांझी, सिकास मांझी और कल्लू मांझी को मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुरारू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि मो. जफर की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी।

Most Popular

error: Content is protected !!