वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव के बधार में सोमवार की संध्या पहर करंट लगने से लगभग 40 वर्षीय किसान रविन्द्र कुमार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र कुमार खेत में कृषि कार्य करने गए थे। इसी दौरान वे किसी तरह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही अचेत होकर गिर पड़े।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए *वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र* पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर घर लौट गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से बधार में खुले और लटके तारों को ठीक कराने की मांग की है ताकि आगे इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।
