नीरू बनी प्रधानमंत्री , सोनू बने शिक्षा मंत्री
वजीरगंज।लोकतंत्र की बुनियादी समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करजरा में बाल संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या जया सिंह जबकि नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण वरीय शिक्षक टिंकू कुमार ज्योति ने की।
चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई।विद्यालय के बाल संसद के लिये नामांकित एवं चयनित छात्र छात्राओं ने मतदान में भाग लिया। मतदान के बाद मतगणना कर प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, खेल मंत्री सहित कुल 12 मंत्रियों का चयन किया गया।जिसमें प्रधानमंत्री पद पर नीरू कुमारी एवं उप प्रधानमंत्री के पद पर स्नेहा कुमारी चुनी गईं। इसी तरह शिक्षा मंत्री सोनू कुमार ,
स्वास्थ्य मंत्री सोनम कुमारी ,
वित्त मंत्री शिवानी कुमारी ,
गृह मंत्री खुशियाल कुमार,खेल मंत्री रवि कुमार ,
उप खेल मंत्री आयुष कुमार ,
पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री नीतिक कुमार ,पर्यावरण मंत्री संदीप कुमार ,
सांस्कृतिक मंत्री रेशमी कुमारी एवं अनुशासन मंत्री रिंकी कुमारी को चुना गया | सभी नवनिर्वाचित बाल संसद मंत्रियों को प्राचार्या ने बैज पहनाकर शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्राचार्या जया सिंह ने कहा कि बाल संसद बच्चों में जिम्मेदारी, अनुशासन और सहयोग की भावना जगाती है। ये बच्चे ही कल देश के भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने सभी बाल मंत्रियों से विद्यालय की साफ-सफाई, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मतदान अधिकारी की भूमिका में शिक्षक मो अशरफ रजा ,कमलेश कुमार ,कुंज विकास एवं अभिषेक कुमार और कई अभिभावक सहित विद्यालय के सभी बच्चे और शिक्षक भी उपस्थित रहे। बाल संसद के गठन से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
