Friday, September 18, 2026
HomeBiharमारपीट के घटना में संलिप्त दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मारपीट के घटना में संलिप्त दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले के संबंध में चाकंद थानाध्यक्ष शिवम् कुमार ने बताया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के अमराहा गांव निवासी बैजू मांझी की पत्नी आशा देवी ने थाना में आवेदन देकर के हीं एक महिला सहित चार लोगों के ऊपर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया था। घटना में अनुसंधान के दौरान घटना की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपी जितेंद्र मांझी और दुलारचंद मांझी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Most Popular

error: Content is protected !!