Thursday, July 30, 2026
HomeBiharतहखाने से 145.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

तहखाने से 145.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

वजीरगंज (गया)। मद्यनिषेध विभाग ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के डाक स्थान के पास फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा टियागो कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने BR-04AG-4702 नंबर की टाटा टियागो कार में बने गुप्त तहखाने की तलाशी ली, जिसमें से OFFICERS CHOICE ORIGINAL WHISKY (180 एमएल) के 810 टेट्रा पैक बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 145.800 लीटर बताई गई है।

मौके से पुलिस ने सारण जिले के सलेमपुर निवासी विशाल कुमार (30 वर्ष) तथा वाहन के उपचालक सुजीत कुमार जायसवाल (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

छापेमारी दल का नेतृत्व मद्यनिषेध निरीक्षक उमेश चन्द्र राय ने किया। अभियान में मद्यनिषेध सिपाही विजय कुमार राय, गृहरक्षक जवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस ने जब्त शराब, वाहन और गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Most Popular

error: Content is protected !!