चिंटू भईया ने वजीरगंज के पूरा हॉल्ट स्थित लाइनेश्वर महादेव मंदिर में श्रावणी मेले का दीप जलाकर किया उद्घाटन
वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के पूरा हॉल्ट स्थित लाइनेश्वर महादेव शिव मंदिर में गुरुवार को सावन माह के पहले दिन श्रावणी मेले का भव्य उद्घाटन हुआ। मेले का उद्घाटन वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह युवा नेता चित्तरंजन कुमार उर्फ चिंटू भईया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विदित हो कि लाइनेश्वर महादेव शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की महिमा अपरम्पार है। मान्यता है कि यहाँ दर्शन मात्र से ही भगवान भोलेनाथ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।उद्घाटन के मौके पर चिंटू भईया ने कहा कि लाइनेश्वर महादेव शिव मंदिर को विकास एवं पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। सरकार से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पहल की जाएगी।
सावन शुरू होते ही मंदिर में जलाभिषेक करने वाले महिला-पुरुष भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पूरा परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा।
श्रावणी मेला उद्घाटन के अवसर पर मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।इस मौके पर समाजसेवी कमला प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर उर्फ काका जी, पुरोहित गोपाल शरण जी, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रवींद्रनाथ सिंह उर्फ बाटो बाबू* सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।
