Friday, July 31, 2026
HomeBihar3500 सौ लीटर देसी महुआ शराब के साथ 21बाइक जप्त तस्कर फरार

3500 सौ लीटर देसी महुआ शराब के साथ 21बाइक जप्त तस्कर फरार

गया फतेहपुर (गया)। फतेहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हलमता के पास झाड़ियों में छुपाकर रखे 3500 सौ लीटर देसी महुआ शराब और 21 बाइक को जब्त की। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से शराब की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसआई सचिन कुमार एवं अमरेन्द्र कुमार एएसआइ मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान हलमता गांव के पास पुलिस टीम को देखते ही तस्कर बाइक को झाड़ियों में छुपाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी 3500 सौ लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी और बाइक होने की संभावना है। उन्होंने ने बताया कि सूचक के द्वारा 23 बाइक से शराब की खेप आने की जानकारी दी गई थी। पुलिस फिलहाल अन्य बाइक एवं फरार तस्कर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गौरतलब हो कि फतेहपुर पुलिस ने गत दस दिनों में 46 वाहन को जब्त किया है।

Most Popular

error: Content is protected !!