Friday, July 31, 2026
HomeBiharपॉस्को एक्ट एवं एससी एसटी मामले में 24 घंटे के अंदर आशीष...

पॉस्को एक्ट एवं एससी एसटी मामले में 24 घंटे के अंदर आशीष कुमार हुआ गिरफ्तार

गया। जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गुड़िया गाँव घर से अपहरण दो दिनों तक दुष्कर्म करने और परिजनों को जान से मारने की धमकी के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के एक वादी ने आवेदन दिया था कि आशीष कुमार द्वारा मेरी नाबालिक बेटी को जबरन अपहरण कर दो दिनों तक शेरघाटी के एक होटल में रखकर दुष्कर्म किया गया और दो दिन बाद घर पहुंचा दिया गया। जिसके बाद जाति सूचक गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। वादी द्वारा दिए गए आवेदन के बाद इमामगंज थाना में कांड संख्या 265/26 दर्ज करते हुए घटना के अनुसंधान के लिए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को थाना क्षेत्र के पकड़ी गुड़िया गांव से गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक इमामगंज थाना के पकड़ी गुड़िया गांव निवासी स्व प्रदीप प्रसाद का पुत्र आशीष कुमार है।

Most Popular

error: Content is protected !!