Friday, July 31, 2026
HomeBiharमारपीट व हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में...

मारपीट व हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बेलागंज। मेन थाना की पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में मेन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी अकलु मांझी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति के साथ आरोपी ने मारपीट की और उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!