गयाजी।पश्चिम बंगाल स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां तारापीठ में सावन मास के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, प्रमोद कुमार, मंटू कुमार एवं बबलू गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश एवं देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मां तारा के दर्शन के उपरांत डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव एवं आदिशक्ति की आराधना का विशेष समय माना जाता है। ऐसे पावन अवसर पर मां तारापीठ में दर्शन और पूजा करने का अवसर मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मां तारा अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली हैं और श्रद्धा एवं विश्वास के साथ उनके दरबार में आने वाले सभी भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा रखते हुए सभी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भी मां तारा के चरणों में नमन करते हुए प्रदेश की उन्नति, समाज में सुख-शांति तथा सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धर्म तथा मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
