खिजरसराय (गया)। गुरुवार को खिजरसराय प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा “नीतीश जी के नाम एक पेड़” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जेडीयू की बीस सूत्री अध्यक्ष पिंकी देवी ने किया।
इस अवसर पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की। पिंकी देवी ने कहा कि पेड़ लगाना पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जेडीयू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
