बेलागंज।चाकंद थाना क्षेत्र के अमराहा गांव से युवक को अचानक लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता युवक की बहन अमराहा गांव निवासी मो मिस्टर की पत्नी फरजाना खातून ने चाकंद थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरा भाई मो हानू, उम्र लगभग 36 वर्ष अचानक अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया है। वादी फरजाना खातून ने कहा है कि उसका भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इस मामले में चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा है जिस किसी को भी लापता युवक की जानकारी मिले तो तत्काल चाकंद थाना के सरकारी नंबर पर संपर्क कर सूचना दें
