Friday, August 7, 2026
HomeBiharदुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र के बुलक बिगहा गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुलक बिगहा गांव निवासी मुन्ना पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। आवेदन में महिला ने बताया था कि आरोपी जबरन उसके घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया तथा उसे वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता के आवेदन के आधार पर बेलागंज थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 356/24 दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले का एक नामजद आरोपी मुन्ना पासवान अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुलक बिगहा गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!