बेलागंज। बिहार सरकार के 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे राज्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया। इसके तहत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन होना है। इस को लेकर पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट का शिष्टमंडल बीडीओ संजय कुमार राय से मुलाकात कर 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन कराने और एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम को तिरंगा लाइट से सजाने को लेकर आग्रह पत्र सौपा। बीडीओ ने कार्यक्रम पर सहमति प्रदान करते हुए कहा इस देश भक्ति कार्यक्रम मे अधिक से अधिक लोग शामिल हों इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। इसमे हम सबों का पूरा सहयोग रहेगा। वही ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा ने कहा कि इसको लेकर सभी सामाजिक राजनैतिक संगठनों जनप्रतिनिधियों से शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। य़ह तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय से आरम्भ हो कर बेलागंज बजार होते नेयामतपुर आश्रम पहुंचेगा जहां इसका समापन होगा। इस दौरान बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ट्रस्ट के संयोजक रविशंकर कुमार योगी धनंजय शर्मा उपस्थित थे।
