गयाजी।तेजस्वी यादव के उस बयान के बाद गयाजी में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ से जुड़े लोगों ने प्रेस वार्ता कर मामले पर अपना पक्ष रखा। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि लोजपा विधायक सोनू सिंह द्वारा ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ को फंडिंग की जाती है।
प्रेस वार्ता के दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संस्था के कार्यों और उसकी गतिविधियों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है और संस्था को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी को तथ्यों के आधार पर दूर किया जाना चाहिए।
बताया गया कि पूरा मामला एक कार्यपालक पदाधिकारी के चर्चित हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का नाम आने के बाद संस्था से जुड़े लोगों ने गयाजी में प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष स्पष्ट किया..
